रेवती में गाजा बाजा के साथ निकला मां दुर्गा की 25 प्रतिमाओं का ऐतिहासिक विसर्जन जुलूस
रेवती (बलिया) शारदीय नवरात्र पर नगर में स्थापित मां दुर्गा की 25 प्रतिमाओं का एक किलो मीटर लंबा ऐतिहासिक विसर्जन गाजा बाजा के साथ निकला। बारिश के चलते पूजा कमेटी के सदस्यों ने मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं के मूर्तियों को सफेद रंग के अलग अलग प्लास्टिक से ढक कर पूजा समितियों के अध्यक्ष क्रमशः सतीष गुप्ता,गोल्डू केशरी,मुकेश कसेरा, वीरेंद्र गुप्ता,अजय श्रीवास्तव आदि के नेतृत्व में गुदरी बाजार के दत्तहा तिराहा से अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब 4 बजे से बीज गोदाम, दुर्गा स्थान, उत्तर टोला पुल पर,बिचला गढ़, बड़ी मस्जिद, दक्षिण टोला, रामलीला मैदान के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए दहताल व कोलनाला कुंड विसर्जन हेतू प्रस्थान किया। जुलूस में शामिल विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्य डीजे की भक्ति गीतों पर डांस करते हुए चल रहे थे। जुलूस में नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा नेता मांडलू सिंह, समाजसेवी पप्पू पांडेय, राजेश गुप्ता, भोला ओझा आदि मौजूद रहे। शान्ति व सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक माखन सिंह, ऋषिकेश गुप्ता, सरोज गौतम, अवनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी



No comments