संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के महापरिनिर्वाण दिवस पर होगा ध्वज पूजन,दो पत्रिकाओं का भी होगा विमोचन
गड़वार (बलिया) श्री जंगली बाबा धाम,गड़वार पर संत श्री उड़िया बाबा विश्व कल्याण संस्थान के तत्वाधान में व स्वामी श्री परमेश्वरानंद सरस्वती(उड़िया बाबा ) के सानिध्य में आगामी 11 से 19 अक्टूबर तक संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले महारूद्र यज्ञ के निमित्त ध्वज पूजन व संकल्प विजयादशमी को दिन में 11 बजे मंदिर परिसर पर स्थित यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन कर किया जाएगा,वहीं इस अवसर पर विश्व कल्याण धारा पत्रिका के 22 वां अंक व बलिया की संत परंपरा पत्रिका का भी विमोचन स्वामी श्री परमेश्वरानंद सरस्वती(उड़िया बाबा) तथा वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय व डा० शशि प्रेमदेव द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस मौके पर जनपद के साहित्यकार,गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहेंगे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments