महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
गड़वार (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में सोमवार को मिशन शक्ति फेज- 5.0 के तहत स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा अभियान एवं उससे संबंधित समस्याओं के निदान हेतु महिलाओं को जागरुक किया गया तथा उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से भली-भांति अवगत कराया गया। बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें,तथा डायल 112,1076,1090 ,102,108 में फोन करके मदद प्राप्त करें। साइबर क्राइम के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक,अनचाही कॉल्स रिसीव न करें। कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल कर सूचना देने की सलाह दी गई।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments