Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छठ घाटों पर उमड़ा व्रती महिलाओं का शैलाब




रेवती (बलिया) लोक आस्था के महापर्व पर नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं का शैलाब उमड़ पड़ा। नगर के बड़ी बाजार शिवाला, भगवती व गांधी घाट, बाड़ीगढ नारीतीर, उत्तर टोला पुल पर, रामलीला मैदान, महादेव स्थान दह तीरे के साथ दियरांचल के गायघाट, पचरूखा, कोलनाला, दलछपरा, हंडिया कला, भोपालपुर  झारखंड,भाखर,भैसहा, सरयू नदी के तटवर्ती दत्तहा,तिलापुर में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने उदयांचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। सर्व मंगला पूजा समिति रेवती गुदरी बाजार के सौजन्य से व्रती महिलाओं को चाय पिलाएगी। महादेव स्थान दहताल में पानी के अंदर स्थापित छठी मईया की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, समाजसेवी डा. आरबीएन पांडेय ने छठ घाटों का भ्रमण कर व्रती महिलाओं से सुख समृद्धि की मंगल कामना के लिए आशीर्वाद मांगा।




पुनीत केशरी

No comments