Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विभिन्न घाटों पर आस्था के महापर्व डाला छठ पर उत्साहित महिलाएं

 




दुबहर, बलिया : लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर व्रती महिलाओं ने अस्तलगामी सूर्य की उपासना कर अर्घ्य दिया। चार दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व डाला छठ पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्रती महिलाओं ने अस्तलगामी भगवान भास्कर को लोक कल्याणार्थ हेतु पूजा पाठ किया।

चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने छठी माता का गीत गाते हुए छठ घाट पर अपने परिवारीजनों तथा बच्चों के साथ मंगल गीत गाते हुए पूजा पाठ किया। इस दौरान बच्चों ने फुलझड़ी, अनार और पटाखे बजाते हुए खूब मस्ती की और आनंदित हुए।

क्षेत्र के ओझा कछुआ (उग्रसेनपुर), बसरिकापुर, कछुआ, रामपुर टिटिही, दुबहर, श्रीरामपुर, अखार, शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी, नगवा, घोड़हरा, अड़रा, जनाड़ी, आदि गांवों में व्रती महिलाओं ने अस्तलगामी भगवान भास्कर को लोक कल्याणार्थ हेतु पूजा पाठ किया। इस अवसर पर व्रती महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों ने छठ घाट पर पूजा पाठ कर छठी मईया से सुख समृद्धि की कामना की।



रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments