भाजपा नेता ने घर घर जाकर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
बलिया : भाजपा नेता क्षेत्र के जयप्रकाश नगर गांव निवासी सूर्यभान सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो को घर-घर जाकर अंग वस्त्रम् ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस क्रम में लगभग 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके घर-घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। सूर्यभान सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ना ना लड़ना अलग की बात है। कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। जिसका अपने यहां अभाव दिख रहा है। सूर्यभान सिंह ने स्पष्ट किया है कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही नेताओं का अस्तित्व होता है। इसलिए कार्यकर्ताओं की अपेक्षा नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता सम्मानित है। आदरणीय है। उनका सम्मान होना चाहिए। जिसके क्रम में सूर्यभान सिंह ने करण छपरा, जयप्रकाश नगर, सुरेमनपुर, गोपाल नगर, चौकी नौरंगा,लालगंज,सोनबरसा सहित कई गांवो में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।
By- Dhiraj Singh
No comments