Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सिंहाचवर चट्टी पर युवक को मारी गोली,जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी




गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द गांव में सोमवार की शाम गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग व परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द निवासी सुरज राजभर (20 वर्ष) पुत्र देवशरण राजभर अपने दो साथियों के साथ किसी कार्यवश सिंहाचवर चट्टी पर आया था। वापस घर जाते समय कुछ दुर पहले घात लगाए तीन-चार युवक बैठे थे। वहां पहुंचते ही गोली मारकर फरार हो गए। गोली युवक के कन्धे में लगी है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जब कि दूसरे साथी अशोक राजभर घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही प्राप्त हुई। पुराने रंजिश के चलते विवाद हुआ है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।



घायल युवक के पिता देवशरण राजभर ने बताया कि एक हफ्ता पूर्व हमारे पिता रमाकांत राजभर का निधन हो गया था। उसी में हम लोग लगे हुए है तब तक हमारे लड़के के साथ कुछ अराजक तत्वों ने गोली मार दी। हमारा लड़का सभी को पहचानता है और गड़वार पुलिस को बताया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments