मिशन शक्ति फेज के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
रेवती (बलिया) मिशन शक्ति फेज कार्यक्रम के तहत स्थानीय बस स्टैंड पर थाना के एस आई गौतम सरोज, महिला कांस्टेबल सुनैना ,चंदा द्वारा यात्री महिलाओं को जागरूक किया गया। उप निरीक्षक सरोज ने महिलाओं से कहा कि रास्ते में,बीच सफर के दौरान किसी के द्वारा छेड़खानी या बेतमीजी की जाती है तो 1090, 112 पर तत्काल सूचना दे सकतीं हैं। साईबर हेल्पलाईन 1930 सहित विभिन्न जैसे 108,102,181 आदि के संबंध में महिला आरक्षी सुनैना ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया।
पुनीत केशरी


No comments