Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग हुआ मां काली मंदिर, महाआरती कर सुख- समृद्धि की कामना की गई




गड़वार (बलिया) मां काली धाम, बभनौली(गड़वार) पर ग्रामीणों द्वारा हजारों दीप जलाकर देव दीपावली उत्सव मनाया गया। इस मौके पर पूजन,अर्चन,आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गयी। मंदिर परिसर को हजारों दीपों, आकर्षक रंगोली और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।गणेश जी,भगवान शिव,माँ काली,ब्रहमलीन संत पशुपति नाथ बाबा की महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर श्रीनाथ उपाध्याय,सुनील उपाध्याय,शिव प्रसाद उपाध्याय, राघवेन्द्र पाण्डेय, धनशेर वर्मा,श्याम नारायण उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, सुरेन्द्र राम,नरेन्द्र, धनन्जय गोंड,गजेन्द्र यादव, ऋषिकेश,पिंटू आदि लोगों का दीप प्रज्ज्वलन में सहयोग किया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments