कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान जाने वालो का सुबह से लगा रहा तांता
रेवती (बलिया) कार्तिक पूर्णिमा पर नगर क्षेत्र के लोगों का हुकुम छपरा गंगा घाट जाने के लिए सुबह से तांता लगा रहा। नगर सहित दियरांचल के हजारों स्नानार्थी पैदल, बाईक, ई रिक्शा,बोलेरो आदि साधनों से गंगा मैया का जयकारा लगाते हुए गंगा के विभिन्न घाटों पर जा रहे थे। जिसके चलते रेवती बाजार में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी। गायघाट के प्रधान आशुतोष शंकर सिंह लालू द्वारा ग्राम सभा के साढ़े तीन सौ श्रद्धालुओं को आधा दर्जन निःशुल्क बसों से गंगा स्नान के लिए हर हर गंगे के जयकारा के साथ रवाना किया गया। इस दौरान आनंद शंकर सिंह,सौरभ सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी



No comments