द होराइजन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शानदार समापन
गड़वार (बलिया) द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर,गड़वार बलिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक किया गया। शुक्रवार को खेलकूद के फाइनल में बच्चों ने उत्साह,जोश और अद्भुत समागम का प्रदर्शन किया।
बाल-दिवस के अवसर पर अध्यापक- अध्यापिकाओं द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए मेले का भी आयोजन किया गया तथा बच्चों और विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का सबने खूब आनंद लिया।
फाइनल राउण्ड में 100 मीटर दौड़, कराटे,कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल,क्रिकेट, जलेबी रेस में रेड हॉउस,ब्लू हॉउस, ग्रीन हॉउस,येलो हॉउस के छात्र-छात्राओं ने गजब का जोश दिखाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाता है। खेल से आपका मन,मस्तिष्क और शारीरिक रूप से आदमी मजबूत बनता है।विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने दूरभाष के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से खेल प्रशिक्षक अभिषेक तिवारी, एल.बी.रावत,पूर्व मेजर दिलीप कुमार भारद्वाज की प्रशंसा की गई। और यें भी कहा कि खेल प्रशिक्षक विद्यालय की रीढ़ की हड्डी होते है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments