पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर एसडीएम ने बाल मेला का किया शुभारंभ
रेवती (बलिया) स्थानीय शेमुषी विद्यापीठ में शुक्रवार के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर छात्र छात्राओ द्वारा बाल मेला का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम सिकन्दरपुर पुष्कर मिश्र ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया।इसके पूर्व एसडीएम श्री मिश्र तथा स्कूल के वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी , डायरेक्टर अभिषेक तिवारी,पूर्व वीडियो श्रीकान्त उपाध्याय,प्रधानाचार्य संदीप राय आदि ने पं. नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन् किया।बच्चों द्वारा चार हाउस में विभिन्न व्यंजनों से सुसज्जित 16 स्टाल लगाए गए। एसडीएम ने व्यंजन को चखा।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आज के बच्चें कल के भारत के भविष्य है,उनका सर्वागिण विकास हो यही चाचा नेहरु का उद्देशय था।स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित आगन्तुको का गणेश वंदना, स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया। इस दौरान साधन साधुवाद,नारद पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मनस्थली एजुकेशन सेंटर, गोपाल जी मेमोरियल स्कूल,आरएनपी पब्लिक स्कूल रेवती में भी पं चाचा नेहरू की जयंती पर आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्राचार्य चंद्रमोहन मिश्र,राकेश कुमार चौबे, सुनीता पांडेय आदि ने अपने अपने विद्यालय में बच्चों को सम्मानित किया।
पुनीत केशरी


No comments