प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र रेवती के प्रभु अनुभूति भवन का हुआ भूमि पूजन
रेवती (बलिया) प्रजापति बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रेवती के सेवा केन्द्र प्रभु अनुभूति भवन के कार्यारंभ हेतु भूमि पूजन नगर के वार्ड 3 में किया गया। भूमि पूजन संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से पधारी रुक्मणी दीदी के नेतृत्व में अन्य राजयोगिनियों के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर जीवन के दाता, सांसों के स्वामी बोल के साथ किशोरियों द्वारा परम परमात्मा का स्मरण किए जाने के साथ चरण जो आपके पड़े बोल के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत बीके समता दीदी व चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय द्वारा पट्टा,पगड़ी, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समता दीदी ने उक्त संस्था का नगर में विकास सम्बंधित इतिहास बताया। सुशांत भाई ने संस्था के द्वारा संचालित मेडिटेशन के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व भूमि पूजन स्थल से बीके बहनों एवं भाइयों के साथ निकले रथ ने नगर का भ्रमण किया। आशा दीदी,संगीता दीदी,कविता दीदी सहित मांडलू सिंह,डा आरबीएन पाण्डेय,भोला ओझा,शिव जी केशरी,पप्पू केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन पुष्पा दीदी व अनिल सिंह ने किया।
पुनीत केशरी


No comments