Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विधायक के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कंबल व खाद्य सामग्री का हुआ वितरण




गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह का जन्मदिन वृद्धजनों के बीच पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशु ने अपने सहयोगियों के साथ केक काटकर मनाया। इस मौके पर अभिषेक सिंह रिशु और उनके सहयोगियों ने वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों को कंबल,फल व मिष्ठान सहित विविध खाद्य सामग्री का वितरण किया। सभी वृद्धजनों ने विधायक उमाशंकर सिंह की अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।अभिषेक सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह गरीबों के मसीहा हैं।वे हमेशा असहाय निराश्रितों की सेवा करते हैं। इस मौके पर संतोष सिंह,छोटू सिंह,अजय,चन्दन यादव,सोनू,हरेराम,गोविंद,प्रमोद,मनीष,वृद्धाश्रम अधीक्षक अजीत कुमार, इन्द्रजीत सिंह,दया वर्मा आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments