Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कड़ाके की ठंड में नगर पंचायत की नेक पहल,1500 गरीबों को ओढ़ाया कंबल




रतसर(बलिया) स्थानीय नगर पंचायत में रविवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से चिह्नित गरीब, कमजोर व दिव्यांग लाभार्थियों को 1500 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के विधान परिषद सदस्य बिच्छेलाल राजभर,अति विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत चितबड़ागांव अभिराम सिंह दारा  रहे। इस अवसर पर बिच्छेलाल राजभर ने कहा कि ठंड के इस मौसम में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों,महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों को होती है। ऐसे में उनकी मदद करना न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी है।भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत रतसर हमेशा से जनहित के कार्यों में अग्रणी रही है और आगे भी इस तरह के राहत कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लागों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर व सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी पवन सिंह की इस पहल की सराहना की। वहीं कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। बुजुर्ग महिलाओं ने समाजसेवी पवन सिंह व अध्यक्ष अजय राजभर का आभार जताया। नगर पंचायत द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और आम जनता इसे एक सराहनीय कदम मान रही है। ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाकर नगर पंचायत अध्यक्ष व सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने एक बार फिर समाजसेवा की मिशाल पेश की है। कंबल वितरण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,नगर पंचायत के सभासद व ईओ मृदुल कुमार सिंह मौजूद रहे।



रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments