Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आर•एन•पी• रेवती में स्काउट गाइड द्वितीय सोपान का रंगारंग हुआ समापन



 रेवती (बलिया) भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रांतीय निर्देशन एवं जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के निर्देश पर छात्रहित में जनपद के समस्त संचालित दलों में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों में सक्रियता और प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संपन्न करने के निमित्त आर•एन•पी• पब्लिक स्कूल, रेवती में द्वितीय सोपान का रंगारंग समापन हुआ।

  समापन सत्र के मुख्य अतिथि नगर पंचायत रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय तथा प्रबंधक सुनीता पांडेय ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए टेंट निर्माण, गैजेट्स, प्राथमिक उपचार के तरीके, हस्तशिल्प एग्जिबिशन, फूड प्लाजा, गांठ एवं बंधन का प्रयोग एवं अन्य स्काउटिंग कौशल को परखा तथा टेंट का निरीक्षण किया।

 चैयरमेन प्रतिनिधि व विद्यालय की प्रबंधक द्वारा समस्त टोली लीडर एवं सहायक लीडर को मेडल तथा सर्वोत्तम प्रथम द्वितीय तथा तृतीय टोली को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके पूर्व बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, ज्वलंत विषयों पर नाटक गीत संगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। इस दौरान स्काउट गाइड प्रशिक्षण के जिला आयुक्त निर्भय नारायण सिंह,जिला संगठन आयुक्त गाइड सरिता कुमारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार स्वैन, अध्यापक विपुल कुमार गोलू पटेल , मनोज चौहान, विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिका, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



पुनीत केशरी

No comments