Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जो जीव भगवान पर दृढ़ विश्वास करता है, ईश्वर उसे कभी अकेला नही छोड़ते: पंडित शीतल प्रकाश




गड़वार(बलिया) कस्बा क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन बुधवार को काशी से पधारे कथा वाचक पं.शीतल प्रकाश ने श्रोताओं को पुतना उद्धार और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई।

कथा व्यास ने कहा कि ईश्वर के ऊपर पूरा भरोसा करिए कि अगर तुम ईश्वर के प्रति समर्पित रहेंगे तो वह आपके किसी भी कार्य को रुकने नहीं देंगे। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कभी हमें विश्वास होता है तो कभी नहीं। विश्वास में सबसे बड़ी बात यह है कि जो भी कुछ जीवन में घटित होता है, अर्थात अच्छा या बुरा। एक बात अवश्य समझ लें कि भगवान ने आपके लिए अच्छा ही किया है, बुरा नहीं। भगवान के भक्त कभी किसी से शिकायत नहीं करते। अपने कर्म को ईमानदारी से करते चले जाइए। जो होता चला जाए,उसे ठाकुर जी की मर्जी समझकर स्वीकार करिए। भगवान से कभी यह प्रश्न मत करिए कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। जब आप यह प्रश्न करते हैं तो उसी समय आपको भगवान पर संदेह होता है कि वह है कि नहीं। जो जीव भगवान पर दृढ़ विश्वास करता है, ईश्वर उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते। जिस दिन आप ठाकुर जी के हो जाएंगे, उस दिन पूरा संसार आपका हो जाएगा। हमेशा अपने भगवान पर पूरा भरोसा रखे। गुरु, ब्राह्मण, संत और भगवान सभी हृदय से प्रसन्न होते हैं, न कि आपकी की गई व्यवस्था से। सिर्फ नोट या पद के बल पर अगर आशीर्वाद मांगेंगे तो नहीं मिलेगा। जीवन में विनम्रता बहुत महत्वपूर्ण है। कथा में मुख्य यज्ञमान पूर्व प्रधान पंडित विजय शंकर पाण्डेय रहे। कथा की पूर्णाहुति 15 दिसम्बर को होगी।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments