रेवती में रफ्तार पकड़ रहा है धान खरीद का कार्य
रेवती (बलिया) विकास खंड रेवती अंतर्गत रेवती व गायघाट (रेवती) स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद का कार्य जोर शोर से चल रहा है।
अब तक 253 किसानों से 15965 कुं. धान की खरीद हो चुकी है। विपणन निरीक्षक विष्णु शंकर राय ने बताया कि लगभग 3 करोड़ 90 लाख रुपए का भुगतान संबंधित किसानों के खाते में किया जा चुका है। शुक्रवार को दोनों केंद्रों पर मौजूद किसान मनोज कुमार सिंह,विकाऊ पांडेय, श्रीराम राजभर,दीपक तुरहा से 600 कुं. धान की खरीद की गई।
पुनीत केशरी


No comments