पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,वाहन चालकों में मचा हड़कंप
गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर के पास शनिवार की देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डा० ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गठित क्रिटिकल कोरिडोर टीम द्वारा चले अभियान में ओवरलोड वाहन, बिना हेलमेट,बाइक पर तीन सवारी एवं नशा में वाहन चलाने वालों की गहन चेकिंग की गई। वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक सुरज कुमार व अब्दूल हफीज ने बताया कि ठंड भरी रात में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। रात्रि और भोर में सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। गाड़ी को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। बिना हेलमेट वाहन चलाना कितना घातक होता है,यह हादसा होने के बाद पता चलता है। रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग जरूर करें। उधर पुलिस टीम की सक्रियता से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments