Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को सिटी मजिस्ट्रेट ने गर्म कपड़ों का किया वितरण





गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा द्वारा शुक्रवार को वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के बीच शीतकाल को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को साल,इनर,मोजा एवं टोपी प्रदान की गई,जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट बलिया ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों का कुशल-क्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धा आश्रम में संचालित व्यवस्थाओं और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है। इस अवसर पर अधीक्षक अजीत कुमार,भूपेन्द्र सिंह, रुक्मिणी सिंह,राकेश सिंह,मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे। वृद्धजनों ने प्रशासन द्वारा की गई इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments