मां भवानी सेवा सदन का मौनी महराज बाबा ने किया उद्घाटन
रेवती (बलिया) नगर के सब्ज़ी मंडी के समीप हैप्पी पांडेय के कटरा में मां भवानी सेवा सदन का उद्घाटन राम बालक बाबा सुरेमनपुर मठिया के पुजारी मौनी महराज बाबा द्वारा फीता काट कर किया गया। अपने आशीर्वचन में कहा कि इस सेवा सदन के नाम की सार्थकता के अनुरूप लोगों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए । उद्घाटन से पूर्व विधिवत पूजा पाठ किया गया। इस दौरान रानीगंज के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजकिशोर यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, डां संदीप कुमार यादव,मंतोष यादव, व्यापार मंडल रेवती के महामंत्री राजेश केशरी गुड्डू आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments