Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने अवैध मिश्रित कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 


मनियर, बलिया। अवैध अपमिश्रित शराब के साथ तीन लोगों को मनियर पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान भेज दिया। उनके कब्जे से तीन प्लास्टिक के जरकिन में लगभग 120 लीटर ना जायज अपमिश्रित देसी शराब व शराब बनाने की सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, अपने हमारा उप निरीक्षक अंकित कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल कमल यादव के साथ जुर्म जरायम रोकथाम/ संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन व अवैध शराब की तस्करी के रोक थाम, पेंडिंग विवेचना में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतोष कुमार राजभर पुत्र जनार्दन राजभर उम्र 24 वर्ष निवासी मनियर दियरा टुकड़ा नंबर एक थाना असांव जिला सिवान बिहार,  मुन्ना कुमार गोंड़ पुत्र विक्रमा गोंड़ उम्र करीब 24 वर्ष निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया, वीरेंद्र राजभर पुत्र स्वर्गीय कृपाल राजभर उम्र करीब 52 वर्ष निवासी सुल्तानपुर टोला बाजार थाना बांसडीह जनपद बलिया को रात में 12:45 पर पुलिस हिरासत में लिया। उनके कब्जे से 120 लीटर अपमिश्रित नजायज देसी शराब के साथ यूरिया, नौसादर, फिटकरी, नमक एवं शराब बनाने के अन्य उपकरण तसला, हैंडपंप, लोहे का ड्रम, फावड़ा ,नलकी आदि सामान बरामद किया ।नजायज देसी शराब बरामद विक्री एवं गिरफ्तारी के आधार पर  आबकारी अधिनियम बीएनएस पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय चालान भेज दिया। इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक, उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक अंकित कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल कमला यादव, कांस्टेबल आलोक कुमार थाना मनियर की मौजूदगी रही।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक उतरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनियर कौशल कुमार पाठक को यह सफलता प्राप्त हुई। 



मनु तिवारी

No comments