Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

15 जनवरी को ही मनेगी मकर संक्रांति, हर 72 साल बाद बदलती है तारीख, 55 साल तक 15 जनवरी को ही मनेगी मकर संक्रांति




गड़वार(बलिया) इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार वृद्धि योग शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि ज्येष्ठा नक्षत्र में गुरूवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण की अवधि को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा जाता है। ज्योतिषविद पंडित परमहंस पाण्डेय ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सामान्य नदी भी गंगा के सामान हो जाती है।उन्होंने बताया कि अब 2080 तक मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी।इसके बाद फिर ज्योतिष गणना के अनुसार मकर संक्रांति एक दिन और बढ़ जाएगी। यानी सूर्य का राशि परिवर्तन हर वर्ष 16 जनवरी को होगा। इस बार सूर्य को राशि का परिवर्तन रात्रि 9:38 बजे हो रहा है। खरमास समाप्त होगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएगी। ज्योतिषविदों के अनुसार,हर साल सूर्य के राशि परिवर्तन में 20 मिनट का बिलंब होता है।इस प्रकार तीन वर्षों में यह अन्तर एक घंटे का होता है। 72 वर्षों में 24 घंटे का फर्क आ जाता है। इसलिए 2008 में ही 72 वर्ष पूरे हो गए थे। 1936 से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। हालांकि 1864 से 1936 तक 13 जनवरी और 1792 से 1864 तक 12 जनवरी को मनाई जा रही थी। अगले 55 साल तक मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments