सोनबरसा परसिया गांव में 22 वर्षीय विवाहित का पंखे के हुक से लटकता शव मिलने से सनसनी
रेवती (बलिया) क्षेत्र के सोनबरसा परसिया गांव में रविवार की सुबह 22 वर्षीय एक विवाहिता का घर के अंदर पंखे के हुक में दुपट्टा से लटका शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई।
सोनबरसा परसिया गांव निवासी रोहित यादव की पत्नी 22 वर्षीय पुतुल देवी का रविवार की सुबह घर में पंखा के हुक से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका शव मिला। घटना की जानकारी बिहार के छपरा जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के छोटका ब्रम्हपुर गांव निवासी मृतका के परिजनों को मिलने पर उसकी मां उर्मिला देवी ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी । आरोप लगाया है कि छः महिने पूर्व 25 मई 2025 को मेरी पुत्री पुतुल देवी की शादी रोहित यादव से हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका की माता के तहरीर पर ससुराल जनो के खिलाफ दहेज हत्या सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ बैरिया फहीम कुरैशी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुनीत केशरी


No comments