Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस




गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित रहमान ज्ञान एकेडमी पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर जैनेंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है।कहा कि प्रियंका गांधी समाज में जितने भी वंचित दबे कुचले लोग हैं उनकी आवाज को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करती  हैं।कहा कि कहा कि साथ ही भारतीय जनता पार्टी समाज में जो खाई खोदने पर लगी है उसको खत्म करते हुए समाज को जोड़ने का प्रयास करना है। आने वाले समय में संगठन को मजबूत करते हुए मनरेगा के नाम के साथ हुए  छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील राम व संचालन जीशान जावेद ने किया। हीराराम,सरल पाठक,सरदार अतीकुर्रहमान, सुधीर कुमार पाठक,दीपक कुमार,विनोद कुमार,अमित उपाध्याय,जयराम सिंह ,संदीप पासवान आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :डी.पाण्डेय

No comments