भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न,एसआईआर को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
गड़वार(बलिया) स्थानीय डाक बंगला के सभागार में शुक्रवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फेफना विधान सभा के संयोजक टुनटुन उपाध्याय ने की जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। कहा कि भाजपा की ताकत उसका संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता,आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से एसआईआर को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने एसआईआर की महत्ता बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। बूथ स्तर पर समन्वय,सूचना संग्रह और कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने पर जोर दिया गया। इसके पूर्व पचखोरा,रतसर एवं सिंहाचवर में भी बैठक कर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय,विजय वर्मा,मनोज सिंह, विजय गुप्ता,देवेन्द्र गिरी,अजय सिंह, रिंकू उपाध्याय, पिंटू उपाध्याय, शंभू वर्मा,सतीश उपाध्याय, शमीम उर्फ भोला,धरमात्मा, योगेश राय,चन्दन राम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments