Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कुरेजी में चाइनीज मांझा बाइक सवार युवक के चेहरे पर लिपटा, हुआ घायल




गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के कुरेजी चट्टी पर शुक्रवार की सुबह मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलसरा निवासी चंद्रिका राम(52)वर्ष अपने घर से कुरेजी स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कुरेजी दलित बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क के सामने पहुंचे,तभी अचानक सड़क पर कटी पतंग का मांझा उड़ते हुए उनके चेहरे पर लिपट गया।

मांझा इतना बारीक था कि दिखाई नहीं दिया और पलभर में चेहरे से लिपट गया, जिससे उनके होंठ से गाल तक गहरा कट गया। घायल के अनुसार उसे कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां कटे हुए हिस्से पर टांके लगाए गए। उपचार के बाद घायल अपने घर लौट गया। घटना के बाद क्षेत्र में मांझे से खतरे को लेकर लोगों में आक्रोश है।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments