"आपका सेवक आपके द्वार" अभियान के तहत पूर्वमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने फेफना विधान सभा के दर्जनों गांवों का किया दौरा
गड़वार(बलिया) "आपका सेवक आपके द्वार" अभियान के तहत पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के बंगला,बदनपुरा, रामपुर भोज,शाहपुर, कोटवा,झंगही और थुम्हा उत्तम सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से क्षेत्रवासियों को अवगत कराया। सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क पर निकले उपेन्द्र तिवारी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी,बल्कि आम जनता की समस्याओं और सुझावों को भी सुना। जगह-जगह चौपाल लगाकर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। वहीं पदयात्रा के दौरान मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बाराबांध गांव पहुंचकर एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दी।द्वितीय चरण की पदयात्रा फरवरी माह तक जारी रहेगी। इस पदयात्रा में विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, विजय वर्मा,शमीम अंसारी ऊर्फ भोला जी,मंटू सिंह,धनसेर वर्मा,महेन्द्र चौहान, शंभू वर्मा,सतीश उपाध्याय,सोनू सिंह, मनोज सिंह,वेद खरवार,अवधेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments