बंदर काटने से दो युवतियां घायल
रेवती (बलिया) नगर के वार्ड नंबर 11 में बंदर के काटने से दो युवतियां घायल हो गई। अजय श्रीवास्तव की 20 वर्षीय पुत्री श्वेता गुरुवार को अपने घर के छत पर पड़ोस के मुन्ना चौहान की 18 वर्षीय पुत्री सविता चौहान के साथ बैठी थी । अचानक बंदर के आने पर जैसे ही उसे भगाने का प्रयास किया । कूद कर बंदर श्वेता के पैर में तथा सविता के पीठ में काट कर भाग गया। स्वजनों द्वारा दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर उपचार कराया गया। इसके पूर्व बीते 1 जनवरी को नगर के ही वार्ड नंबर 8 निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश प्रकाश रावत तथा वार्ड नंबर 4 निवासी 65 वर्षीय मिथिलेश्वरी देवी को बन्दर द्वारा काट कर घायल कर दिया गया था।
पुनीत केशरी


No comments