स्व.कपिलदेव सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर गरीबों और असहायों में कंबल का किया गया वितरण
गड़वार(बलिया) त्रिकालपुर गांव में रविवार को स्व. कपिल देव सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर गरीब और असहायों में कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सासंद नीरज शेखर के प्रतिनिधि अमित गिरि ने स्व.कपिल देव सिंह के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि असहायों और गरीबों में कंबल का वितरण करना एक बहुत ही पुण्य का काम है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सच्चितानंद सिंह ने स्व.कपिलदेव सिंह के बताए गए रास्ते पर सभी को चलने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक यह के बेहतर कार्य है। बुजुर्गो और असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक बेहतर कार्य है। कहा कि माता-पिता को याद करने के साथ बुजुर्गो और गरीबों की सेवा करने से बड़ी बात नहीं होती है। इस भाग-दौड़ की जिंदगी में कम से कम लोग समय निकालकर एक बेहतर कार्य कर रहे है। इसके पूर्व स्व. कपिल देव सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं आए हुए अतिथियों को किसान मोर्चा के गड़वार मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान अभिमन्यु सिंह,राघवेन्द्र उपाध्याय,संतोष सिंह,अजय सिंह, टुनटुन उपाध्याय, मुकेश सिंह,भरत सिंह,अमर सिंह, बनवारी सिंह, दिवाकर तिवारी, कृष्णा उपाध्याय, लल्लन गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान शिवजी सिंह व संचालन शंभूनाथ गिरि ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments