पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने द्वितीय चरण की पदयात्रा के दौरान गिनाई सरकार की उपलब्धियां
गड़वार(बलिया) आपका सेवक आपके द्वार के तहत पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पदयात्रा कर क्षेत्र वासियों से केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शनिवार को फेफना विधानसभा के नूरपुर,जनऊपुर, मसहां,अरईपुर,तपनी,निहालपुर,चांफी, सिकटौटी,पड़वार आदि गांवों में जनसंपर्क व चौपाल लगाकर पूर्व मंत्री ने घर घर संपर्क स्थापित किया। सैकड़ों समर्थकों संग जनसंपर्क पर निकले उपेन्द्र तिवारी ने न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि आम जन की समस्याओं और सुझावों को भी जाना। जगह-जगह जन चौपाल लगा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उपेन्द्र तिवारी ने आधी आबादी से संवाद करते हुए सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा शुरू की गई द्वितीय चरण की यह पदयात्रा फरवरी माह तक चलेगी। पदयात्रा के दौरान विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, मनोज सिंह,राम प्रवेश राजभर, सतीश उपाध्याय, शंभू वर्मा,सोनू सिंह, अशोक,विनय,सीताराम,राजकुमार,राकेश पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय




No comments