Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आपके नेता आपके द्वार : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पदयात्रा के दौरान गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 



गड़वार(बलिया) आपका नेता आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पदयात्रा कर क्षेत्र वासियों से केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। रविवार को फेफना विधानसभा के खड़ीचा,घोसवटी, कोदई,महावीरगंज, खरहाटार,राकोपुर, लारपुर,अतरवली, कोड़रा,बसदेवा, सोनवरसा,शेखपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर पूर्व मंत्री ने घर घर संपर्क स्थापित किया। सैकड़ों समर्थकों संग जनसंपर्क पर निकले उपेन्द्र तिवारी ने न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि आम जन की समस्याओं और सुझावों को भी जाना। जगह जगह जन चौपाल लगा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उपेन्द्र तिवारी ने आधी आबादी से संवाद करते हुए सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।15 दिसम्बर को पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा प्रारंभ की गई यह पदयात्रा फरवरी तक चलेगी। पदयात्रा के दौरान विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा,राकेश गुप्ता,शमीम अंसारी भोला,सतीश उपाध्याय,शंभू वर्मा,सरोज दुबे,मानवेन्द्र उपाध्याय,पिंटू उपाध्याय व रोहित राजभर मौजूद रहे।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments