Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सातवी कक्षा की छात्रा खूशबू ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू से पुरस्कार पाकर दलन छपरा ही नहीं बल्कि पूरे बलिया व प्रदेश का नाम किया रोशन : रामेश्वर पांडेय

 



बलिया : प्रतिभा किसी विशेष कुल का इंतजार नहीं करती है। प्रतिभा कहीं भी किसी समय अपना रंग दिखा देती है। ठीक वैसे ही खुशबू ने कला के  क्षेत्र देश मे कला के क्षेत्र तृतिय स्थान पाने वाली दलन छपरा की सातवी कक्षा की छात्रा खूशबू यादव ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू से पुरस्कार पाकर दलन छपरा ही नहीं बल्कि पूरे बलिया जनपद व प्रदेश  का नाम रोशन किया है।

उक्त उदार है सपा सांसद सनातन पांडेय के सुपुत्र व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख  रामेश्वर पांडेय के है। जो दलन छपरा में शनिवार को  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सातवीं की छात्रा खुशबू ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान पाकर कला के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। जो बलिया के लिए गौरव की बात है। खुशबू के पढ़ाई लिखाई और परवरिश में जो भी आवश्यकता होगी। हमेशा तैयार रहूंगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ताड़केश्वर मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान वास्तव में अभिभूत करने वाला है।इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रधानाचार्य अजय यादव ने खुशबू के इस कामयाबी पर बधाई दी। वहीं विशेष अतिथि समाजवादी पार्टी के बैरिया विधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव ने भी उन्हें सम्मानित किया।काफी गणमान्य लोगों ने खुशबू यादव को अंगवस्त्रम व फूल माला तथा आर्थिक रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक दलन छपरा  पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव ने अपने गांव में अपने ही गांव की बेटी खुशबू का स्वागत समारोह में अभिभूत हो गए, और उन्होंने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत में जो भी बेहतर कार्य करेगा। उसके लिए मेरा दरवाजा सदैव खुला रहेगा।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों का स्वागत व धन्यवाद प्रकाश किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय मिश्रा, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह, विनायक मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, रविकान्त राय, सुग्रीव पासवान, देव मुनि यादव, स्वामीनाथ यादव, सुभाष यादव, बलराम यादव,हृदयानन्द यादव लोहिया जी, अप्पू पांडे, ओमप्रकाश यादव लालू, अमित तिवारी, विनय प्रताप समदर्शी, डॉक्टर दिलीप यादव, डॉ राज नारायण पासवान,अमित वर्मा कवि, संदीप कुमार यादव त्यागी सहित दर्जनो वक्ताओ ने  स्वागत समारोह का संबोधन किया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राधेश्याम पांडेय ने किया।


By- Dhiraj Singh

No comments