Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पत्रकार के तरफ से गरीबों में गर्म चादर का वितरण

 




मनियर, बलिया। कड़ाके की ठंड का मौसम चल रहा है।गलन इतनी है कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर लोग जरूरी कार्यों से ही बाहर निकल रहे हैं नहीं तो घरों में दुबके हुए हैं। इस ठंड भरी गलन को देखते हुए वाराणसी से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मनियर के संवाददाता शिवजी उपाध्याय के तरफ से सैकड़ों लोगों को जाड़े के मौसम को देखते हुए गर्म चादर का वितरण कर एक मिशाल किया गया। गर्म चादर का वितरण विभिन्न जगहों पर घुमघुम कर जरूरतमंद लोगों को शिवजी उपाध्याय की तरफ से किया गया। इस कार्यक्रम में उनके पुत्र रोहित उपाध्याय उर्फ लव उपाध्याय भी शामिल रहे। पत्रकार के इस पुनीत कार्य के लिए लोगों ने सराहना की।


मनु तिवारी


No comments