Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह की तरफ से होली पर क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, छपरा से सुरेमनपुर बलिया के रास्ते गोरखपुर के लिए 1 मार्च से चलेगी मेमू ट्रेन

 




बलिया : छपरा से बकुल्हा सुरेमनपुर रेवती दल छपरा  के रास्ते आज से(रविवार) चलेगी मेमू ट्रेन जिसका जो छपरा से बकुल्हा सुरेमनपुर रेवती दल छपरा के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी।जिसका नम्बर 05125 अप व डाउन 05126 है। क्षेत्र के लोगों के मांग पर एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह के प्रयास से होली को मिली यह सबसे बड़ी सौगात है। 

उल्लेखनीय है कि बकुल्हा सूरेमनपुर बलिया के रास्ते गोरखपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी।जब भी एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह क्षेत्र में आते थे तो लोग उनसे आग्रह किया करते थे कि एक ट्रेन कम से कम छपरा से बकुल्हा सुरेमनपुर होते हुए गोरखपुर तक चलवा दें। जिससे द्वाबा  के साथ-साथ पूरे जनपद के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिसके क्रम में रविवार को सुबह 4:45 बजे छपरा से मेमू ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना होगी। जो सुबह 5:15 बजे सुरेमनपुर 6:00 बजे बलिया और 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। फिर शाम को 4:15 बजे गोरखपुर से चलकर 10:15 बजे रात को सुरेमनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से लोगों को गोरखपुर आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। उक्त ट्रेन गुरुवार व रविवार को नहीं चलेंगी।


By- Dhiraj Singh

No comments