धोखा धड़ी से निकाली गई 62,74,524 रूपए को साईबर टीम ने पीड़ित के खाते में कराया वापस
रेवती (बलिया) क्षेत्र के गायघाट गांव के प्रधान आशुतोष सिंह लालू के एचडीएफसी बैंक के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 68 लाख रूपए धोखा से अपने खाते में स्थानांतरण करा लिया गया। इस संबंध में आशुतोष सिंह द्वारा 14 दिसंबर 25 को साईबर क्राइम पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत कर्ता के मामले को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के निर्देश पर साईबर हेल्प डेस्क प्रभारी ऋषिकेश गुप्ता, सचिन सरोज, कांस्टेबल शिव कुमार द्वारा त्वरित विधिक कार्यवाही की गई। जिसके फलस्वरूप साईबर टीम द्वारा निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में पीड़ित के खाते में 62 लाख,74 हजार,524 रूपए वापस कराए गए। पैसा वापस कराए जाने पर शिकायत कर्ता आशुतोष सिंह द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पुनीत केशरी


No comments