Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस व आबकारी विभाग की औचक छापामारी में भाखर व नगर के दुशाध टोली में 40 भट्टियों सहित 3 हजार लीटर लहन किए गए नष्ट

 



रेवती (बलिया)  होली त्यौहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब बनाने पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र के भाखर ग्राम तथा नगर के दुसाध टोली में औचक छापामारी की गई। इस दौरान 40 शराब बनाने की भट्टियां व 3 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक संदीप कुमार, थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में उप निरीक्षक आबकारी विनय राय,उप निरीक्षक थाना रेवती ऋषिकेश गुप्ता,झूना सिंह,कपिल देव आदि पुलिस टीम के दबिश की भनक लगते ही भाखर व दुसाध टोली में अवैध कच्ची शराब बनाने में संलिप्त धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। जिसको जिधर रास्ता मिला कूंद फांद कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




पुनीत केशरी

No comments