Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

द होराइजन स्कूल गड़वार में नए सत्र की प्रवेश परीक्षा संपन्न,भारी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी




गड़वार(बलिया) द होराइजन स्कूल गड़वार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नर्सरी से लेकर कक्षा 9 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की चहल-पहल देखने को मिली।

विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी। कक्षाओं में बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था,अनुशासन एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया।प्रवेश परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या अपेक्षा से अधिक रही। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता,अनुशासन व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति,सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, नैतिक शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अभिभावकों ने बताया कि वे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सुदृढ़ अनुशासन एवं संस्कारयुक्त वातावरण से विशेष रूप से प्रभावित है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments