थाना समाधान दिवस पर तीन शिकायतें दर्ज, एक का मौके पर निस्तारण
गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व संबंधी तीन मामले अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुए। थानाध्यक्ष हितेश कुमार की अध्यक्षता में एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जब कि दो मामले आवश्यक जांच और प्रक्रिया के लिए लंबित रखा गया। समाधान दिवस के दौरान थानाध्यक्ष ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय कर्मियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शासन की मंशा है कि जनता की परेशानियों को थाना स्तर पर समाधान किया जाए। इस अवसर पर संबंधित लेखपाल,राजस्व अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। समाधान दिवस में आए लोगों ने मामलों को त्वरित निस्तारण पर संतोष जताया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments