Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महाशिवरात्रि की धूम में जलाभिषेक के साथ निकली भव्य शिव विवाह की झांकी

 




मनियर, बलिया  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मनियर में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। रविवार की सुबह परशुराम स्थान, चांदू पाकड़, नाथ बाबा के मठिया, मनियर बस स्टैंड, बड़गांव, धसका, गंगापुर सहित दर्जनों शिव मंदिरों पर सुबह में भक्तों ने कतर में लगकर जलाभिषेक किया तत्पश्चात शाम को परशुराम स्थान से  भव्य शिव विवाह झांकी निवासी गयी  हजारों भक्तों का मन मोह लिया। यह झांकी परशुराम स्थान से प्रारंभ होकर चांदू पाकड़  मनियर थाना, बस स्टैंड, देवापुर कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, उत्तर टोला होते हुए पुनः परशुराम स्थान पर पहुंची।झांकी में भगवान शिव के विवाह का जीवंत चित्रण किया गया था। विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिनमें भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं शामिल थीं। विशेष आकर्षण का केंद्र मां काली के रूप में सजे कलाकारों का डांस परफॉर्मेंस रहा। कलाकारों ने मां काली के उग्र स्वरूप में नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति भजनों और पारंपरिक संगीत की धुन पर युवक-युवतियां झूमते-नाचते जुलूस में शामिल रहीं।काफी संख्या में श्रद्धालु इस भव्य जुलूस को देखने उमड़ पड़े। मनियर बस स्टैंड पर तो भारी भीड़ जमा हो गई। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी भक्ति में डूबे नजर आए। जुलूस में भाग लेने वाले यवक युवतियों ने वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह झांकी हर वर्ष आयोजित होती है, लेकिन इस बार इसका स्वरूप और भी भव्य रहा। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति और धार्मिक एकता का प्रतीक बना। प्रशासन ने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक दलबल के साथ जुलूस के साथ मौजूद थे। भक्तों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। मनियर के निवासियों ने इस उत्सव को यादगार बताते हुए अगले वर्ष और भव्य आयोजन की अपेक्षा जताई।



मनु तिवारी

No comments