गाजा बाजा के साथ निकला शिव बारात
रेवती (बलिया) नगर के मठिया बाजार स्थित चंद्रमौली महादेव मंदिर से गाजा बाजा के साथ शिव बारात नगर भ्रमण के लिए निकला। बड़ी बाजार, बीजगोदाम , उत्तर टोला ,माँ दुर्गा स्थान,पुल पर, बिचलागढ , गुदरी बाजार, थाना ,बस स्टैंड के रास्ते देर सायं अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचा। जुलूस में शामिल युवक डीजे की धुन पर डांस करते हुए चल रहे थे। भगवान शिव की आकर्षक झांकी देखने के लिए लोग सड़क के दोनों तरफ व अपने घर के छतों पर खड़े रहें। जुलूस में नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, समाजसेवी डा. आरबीएन पांडेय, सभासद भोला ओझा, व्यापार मंडल के वीरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, भाजपा नेता मानू सिंह सहित आयोजन समिति के टीएन उपाध्याय, कृष्णा केशरी, विशाल गुप्ता, मुन्ना केशरी ,अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रजापति ब्रम्ह कुमारी का जुलूस पुष्पा बहन के नेतृत्व में नगर भ्रमण किया। शांति व सुरक्षा के मद्देनजर उप निरीक्षक झूना सिंह अपने हमराह पुलिस कांस्टेबल के साथ मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments