जलाभिषेक के लिए लोगों का सुबह से लगा रहा तांता
रेवती (बलिया) महाशिवरात्रि पर्व पर नगर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार स्थित चंद्रमौली महादेव, उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर, दहतीरे महादेव स्थान, मौनी बाबा ,बस स्टैंड आदि स्थित मंदिरों पर लोगों ने दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेक किया। केसरवानी वैश्य समाज के गुड्डू केशरी, कृष्णा,दीपक, अशोक केशरी, रिंकू केशरी, प्रिन्स आदि के सौजन्य से महादेव स्थान पर अखंड हरि कीर्तन की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया।
पुनीत केशरी


No comments