नगर पंचायत में बनी अच्छी सड़क को उखाड़ कर नया निर्माण के प्रयास पर सभासद की शिकायती पत्र के बाद शासन ने जिलाधिकारी को लिखा लेटर
मनियर, बलिया। नगर पंचायत मनियर के सभासद द्वारा सड़क निर्माण में हुई कथित तौर पर अनियमिताओं के शिकायती पत्र के आधार पर उच्च सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिलाधिकारी बलिया को अनियमिताओं की जांच करने के निर्देश मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। ज्ञातव्य हो कि वार्ड नंबर 5 के सभासद अमित कुमार सिंह द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग - 1को 11- 03-2026 को भेजे गए शिकायती पत्र में अध्यक्ष /अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मनियर द्वारा नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2024 -25 में बनी अच्छी सड़क को उखाड़ कर धन का बंदर बाट करने का आरोप लगाया गया था। उक्त पत्र के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास अनुभाग संख्या 37 दिनांक 30 - 03 -2023 को ब्याज रहित ऋण स्वीकृत हुआ था। दिनांक 31-03 2025 को लगभग 50 लाख की लागत से पी0. डव्लु. डी. मार्ग से पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह के घर होते हुए समतगढही शौचालय होते हुए वार्ड नंबर 1 गोपाल सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण हुआ था। उसी सड़क के कुछ हिस्से में गोपाल सिंह के घर से समतगढही तक पूरा इंटरलॉकिंग रोड उखाड़ दिया गया है। और उसी पर दूसरी नई सड़क बनाने का प्रयास है। शिकायतकर्ता द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर अध्यक्ष/ अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मनियर के वित्तीय एवं प्रशासनिक पाँवर सीज करने की मांग की गई थी जिस पर उपसचिव उ0प्र0 शासन द्वारा जिला अधिकारी बलिया को शिकायती पत्र दिनांक 11- 03-2026 में शिकायती बिंदुओं को नियमानुसार जांच करते हुए सुस्पष्ट आख्या शासन को अभिलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
मनु तिवारी


No comments