आकांक्षा सिंह के यूपीपीसीएस परीक्षा में 2025 में वाणिज्य कर अधिकारी चयनित होने पर बलियावासी गौरवान्वित
रेवती (बलिया) सहतवार थाना क्षेत्र के अघैला ग्राम निवासी अरविंद सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह ने 2025 यूपीपीसीएस परीक्षा में वाणिज्य कर अधिकारी चयनित किए जाने पर क्षेत्रवासी काफी गौरवान्वित है। आकांक्षा सिंह के पिता संभलपुर उड़ीसा में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। माता रिंकी सिंह गृहिणी हैं। आकांक्षा सिंह केंद्रीय विद्यालय कानपुर से 2014 में हाई स्कूल तथा 2016 में इन्टर किया। इसके बाद बीएचयू वाराणसी से सन 2019 में ग्रेजुएशन तथा सन 2021 में अर्थशास्त्र से एम ए किया। इनको 2019 में विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल में सम्मानित किया गया था। अघैला ग्राम निवासी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में सीपीटीएम के पद पर कार्यरत निर्भय नारायण सिंह की भतीजी हैं। इनके परिवार में 24 लोग आधिकारिक स्तर पर कार्यरत हैं। गांव में चाचा अभिषेक सिंह बताते हैं कि आकांक्षा बचपन से बढ़ने में तेज थी।
पुनीत केशरी


No comments