Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने अपहरण एवं पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को दबोचा, अपहृता सकुशल बरामद




गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं अपहृता की भी सकुशल बरामदगी कर ली। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जा रहे अभियान के क्रम थाना प्रभारी हितेश कुमार एवं गड़वार पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक आरोपी युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके खिलाफ थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर टीमें लगा दी गई थी। सोमवार को उप निरीक्षक अब्दुल हफीज ने मुखबिर की सूचना पर कोइरिया का डेरा,बरकन्टी थाना नरही के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र कमलेश राम निवासी कोइरिया के डेरा,बरकन्टी थाना नरही बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय चालान किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अब्दुल हफीज,कांस्टेबल अमित यादव व महिला आरक्षी सुचि पाल शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments