भंडारा के साथ अखंड हरि कीर्तन संपन्न
रेवती (बलिया) क्षेत्र के हडियाकला ग्राम सभा स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित अखंड हरि कीर्तन की पूर्णाहुति पर बृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किया।
ग्राम निवासी काशी विद्यापीठ वाराणसी के अवकाश प्राप्त लिपिक जनार्दन पांडेय द्वारा 31 वर्ष से प्रति वर्ष एक मार्च को अखंड हरि कीर्तन व 2 मार्च को भंडारा आयोजित किया जाता है। इस दौरान आयोजन समिति के नीलेश पांडेय,दिलीप पांडेय, मदन पांडेय, अधिवक्ता रोहित पांडेय, गणेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments