बोलेरो की चपेट में आने से बाईक चालक गंभीर
रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित पेट्रोल पम्प के पास सोमवार की देर सायं बोलेरो के चपेट में आने से सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा निवासी 23 वर्षीय बाइक चालक शशि यादव गंभीर रुप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शशि बाइक से गांव जा रहा था। इसी बीच रेवती के तरफ आ रही अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया।शशि के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोशी की हालत में लोग उसे लेकर सीएचसी रेवती पहुंचे।जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments