Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 03/03/2026 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 03/03/2026

🚩 दिन - मंगलवार,  पूर्णिमा तिथि, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथ सप्तदशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻    श्री भगवान् उवाच  🙏🏻 

श्लोक 👉 आयुः सत्त्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धनाः। रस्याः स्निग्धाः स्थिरा हृद्या आहाराः सात्त्विकप्रियाः॥

 ( गी०/17/08 )

अर्थ 👉  आयु, बुद्धि, बल, आरोग्य, सुख और प्रीति को बढ़ाने वाले, रसयुक्त, चिकने और स्थिर रहनेवाले तथा स्वभाव से ही मन को प्रिय-- ऐसे आहार अर्थात् भोजन करने के पदार्थ सात्त्विक पुरुष को प्रिय होते हैं॥

🕉️ तिथि  -- पूर्णिमा 17:10 तक तत्पश्चात प्रतिपदा 

☸️  पक्ष --------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र -- मघा 07:32 तक तत्पश्चात पू०फाल्गुनी   

☸️ करण ---- बव 17:10 तक 

☸️करण --- बालव 28:56 तक

🕉️ योग ---- सुकर्मा 10:23 तत्पश्चात धृति     

☸️ वार ------  मंगलवार                          

 ☸️मास ------- फाल्गुन मास

☸️चन्द्र राशि ---  सिंह 

☸️सूर्य राशि ----- कुम्भ 

☸️ऋतु  ---------वसंत  

☸️आयन --------- उत्तरायण ( दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- सिद्धार्थ 

☸️विक्रम संवत  --------2082

☸️शाके --------1947

☸️कलियुगाब्द -------5127

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:29

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:08

☸️दिनमान ------ 11:39 पर

☸️रात्रिमान ---------- 12:21 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 ---  पूर्णिमा के कारण नहीं है।

☸चन्द्रोदय🌙--- 06:07 पर ( अगले दिन) 

   🌷लग्न मकर 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य --कुम्भ -- 18:11°--  शतभिषा 

चन्द्र - सिंह -- 12:12°-- मघा  

 मंगल --- कुम्भ --06:05°--  धनिष्ठा 

बुध --- कुम्भ --26:36°-- पू०भाद्रपद 

गुरु -- मिथुन --- 20:58°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- मीन -- 01:28°--  पू०भाद्रपद

शनि-- मीन --07:44°-- उ०भाद्रपद

राहु --कुम्भ --14:45°-- शतभिषा 

केतु -- सिंह-- 14:45°-- 

पू०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर ) 15:13 से 16:40 तक अशुभकारक 

यमकाल 09:23 से 10:51 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 12:18 से 13:46 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:55 से 12:42 तक शुभकारक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️  

15+03+1 = 19 भागे 4 शेष 03 पृथ्वीलोक में हवन के लिए

शुभकारक✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 15+15+5= 35 भागे 7 शेष 00 शमशान वासे,,,,अशुभकारक ❌❌

✡️✡️ दिशा शूल विचार✡️✡️               मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो गुड अथवा घी खाकर यात्रा कर सकते हैं, मंगलवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती है,,, परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️    

मंगलवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंक,,,,,,ऐसा करने से मृत्यु का कारण होता है 

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज पूर्णिमा तिथि है और पूर्णिमा तिथि में दही तथा तिल व‌ तिल के तेल से बनीं चीजों का सेवन वर्जित है ,,,,,ऐसा करने से मनुष्य को नरक का फल भोगना पड़ता है।🌿

✳️ गण्ड मूल समाप्त 07:31 पर 

✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻

 *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। लवमेट आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। मातहत और सहकर्मियों का रुख़ बहुत मददगार रहेगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। संबंधियों से मुलाक़ात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है।

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। आप अपने बच्चों से कुछ सबक़ सीखने वाले हैं। उनकी मासूमियत उनके आस-पास के लोगों में स्नेह व उत्साह के बल पर औरों में बदलाव ला सकती है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा - क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं! जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो , ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। 

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। वरिष्ठों का सहयोग और तारीफ़ आपके आत्मविश्वास और उत्साह को दोगुना कर देंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

 *⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️ 

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments