Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख



गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा में सोमवार की देर रात में दो रिहायशी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गड़वार कस्बा के चौरही पर राजेश प्रजापति व मिट्ठू प्रजापति की आपस में सटी हुई रिहायशी झोपड़ियां है। सोमवार की रात को परिवार जन अपने- अपने रिहायशी झोपड़ियों में सो गए तभी अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। परिवारी जन किसी तरह से जान बचाकर झोपड़ियों से बाहर निकले। देखते ही देखते आग ने दोनों झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आनन-फानन में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी हितेश कुमार भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस टीम के साथ ही रवि गुप्ता व उनके सहयोगियों ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना में झोपड़ियों में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राजेश व मिट्ठू प्रजापति बाहर रहकर मजदूरी का काम करते है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते है। इस घटना के कारण दोनों परिवारों पर भुखमरी का घोर संकट उत्पन्न हो गया है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments