Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किशोरी बरामद




गड़वार(बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर,क्षेत्राधिकारी नगर मो० उस्मान के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार पुलिस को एक नाबालिग लड़की भगाने के आरोपित बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि स्थानीय थाने पर बीते 23 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग किशोरी के पिता द्वारा अपनी लड़की को बहला फुसलाकर एक नाबालिग किशोर पर आरोप लगाते तहरीर दिया गया था। इस पर आरोपित नाबालिग किशोर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी थी। इसी क्रम में उप निरीक्षण नीरज कुमार यादव ने आरोपित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया। वहीं अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज यादव के साथ कां. इमरान खान व श्रवण कुमार रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments